क्या ऋषिकेश की यात्रा अब श्रीलंका से महंगी हो गई है? जानें इस वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई
नई दिल्ली: क्या भारत में यात्रा करना अब विदेश यात्रा से भी महंगा हो गया है? सोशल मीडिया पर एक वायरल पोस्ट ने इस विषय पर बहस छेड़ दी है। एक कंटेंट क्रिएटर ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ऋषिकेश की यात्रा का खर्च इतना अधिक था कि एक व्यक्ति ने उसी बजट में श्रीलंका जाने का निर्णय लिया।
ऋषिकेश की तुलना में श्रीलंका सस्ता क्यों?
पोस्ट में बताया गया है कि मुंबई के एक युवक ने ऋषिकेश में छुट्टियां बिताने की योजना बनाई थी। जब उसने यात्रा के लिए होटल और परिवहन के खर्च का आकलन किया, तो कुल बजट उसकी अपेक्षाओं से कहीं अधिक निकला। रिपोर्ट के अनुसार, ऋषिकेश के कई अच्छे होटलों का किराया 9,000 से 15,000 रुपये प्रति रात तक पहुंच गया था। इसके अलावा, मुंबई से दिल्ली और फिर दिल्ली से ऋषिकेश तक का खर्च भी काफी अधिक था।
Next Story