प्राचीन इफिसस में मिली 1200 साल पुरानी कब्र: जुड़वां बच्चों के रहस्यमय अवशेष
प्राचीन खोज ने वैज्ञानिकों को चौंकाया

नई दिल्ली: तुर्की के ऐतिहासिक शहर इफिसस में पुरातत्वविदों ने एक अद्वितीय खोज की है, जिसने वैश्विक वैज्ञानिक समुदाय को चकित कर दिया है। प्रसिद्ध 'आर्टेमिस मंदिर' के निकट एक पुराने रोमन शौचालय के नीचे 1200 साल पुरानी एक अनोखी कब्र का पता चला है। जब शोधकर्ताओं ने इस पत्थर की कब्र को खोला, तो उन्हें दो छोटे कंकाल मिले। प्रारंभिक जांच से यह स्पष्ट हुआ कि ये अवशेष प्री-मैच्योर जन्मे जुड़वां बच्चों के हैं, जिनका जन्म गर्भावस्था के लगभग 7 से 7.5 महीने के बीच हुआ था.
Next Story