ये फूल रात होते ही फैलाते हैं जादुई खुशबू – जानिए कौन-कौन से हैं और क्यों हैं खास
अगर आप चाहते हैं कि आपका आंगन रात में भी महके और आपके घर का माहौल हमेशा ताजगी से भरा रहे तो दिन में खिलने वाले फूलों के अलावा कुछ ऐसे फूलों को लगाएं जो रात के समय सबसे ज्यादा खुशबू देते हैं। इन फूलों की खास बात ये है कि दिन ढलते ही इनकी महक चारों ओर फैल जाती है। आइए जानते हैं इन फूलों के बारे में और भी ज्यादा।
ऐसे फूल जो रात में महकते हैं
1. रात रानी
रात को सबसे ज्यादा महकने वाला फूल है रात रानी। इसके नाम से ही पता चलता है कि ये रात की रानी है। इसकी खुशबू इतनी तेज होती है कि दो सौ से तीन सौ मीटर तक फैल जाती है। मधुमक्खी और मच्छर भी इससे आकर्षित होते हैं इसलिए इसे घर से थोड़ी दूरी पर लगाना अच्छा होता है।
2. चंपा
चंपा का फूल दिन और रात दोनों समय खुशबू देता है। इसकी पांच पंखुड़ियों वाला फूल बहुत सुंदर और आकर्षक होता है। गर्मियों में इसके ज्यादा तर फूल खिलते हैं लेकिन कुछ किस्में पूरे साल फूल देती हैं। इसे ग्रो बैग या गमले में भी आसानी से लगाया जा सकता है।
3. जूही
बरसात के मौसम में खिलने वाला छोटा सफेद और प्यारा सा फूल है जूही। इसकी महक रात में बहुत बढ़ जाती है। इसकी भीनी भीनी खुशबू आपके बगीचे को और भी मनमोहक बना देती है।
4. चमेली
जब बात महक की आती है तो चमेली का नाम जरूर लिया जाता है। इसके सफेद फूल बेहद खुशबूदार होते हैं और पूरी जगह को महका देते हैं। अगर आप इसे गार्डन या छत पर लगाएं तो फूलों की महक चारों ओर फैल जाएगी।
5. पारिजात
अगस्त से नवंबर तक मिलने वाला सफेद रंग का फूल है पारिजात। ये फूल रात में खिलते हैं और सुबह होते ही मुरझाकर गिर जाते हैं। इनकी महक इतनी जबरदस्त होती है कि पूरा आंगन महक उठता है। इसे गमले या ग्रो बैग दोनों में लगाया जा सकता है।
अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर का आंगन हर रात खुशबू से भर जाए और आस पड़ोस वाले भी पूछें कि इतनी शानदार खुशबू कहां से आ रही है तो ये रात में महकने वाले फूल आपके गार्डन के लिए बेस्ट हैं। न तो ज्यादा देखभाल की जरूरत और न ही महंगे खर्चे बस थोड़ा सा ध्यान और आपका घर हर रात महकता रहेगा।

Next Story