रामबाण इलाज है ये नुस्खे, ऑयली स्किन वाले बस अपनाएं ये 7 सिंपल स्किन केयर रूटीन
अगर आपकी स्किन हमेशा ऑयली और चिपचिपी रहती है, तो ज़रूरी है कि आप एक सही स्किनकेयर रूटीन अपनाएं। तैलीय त्वचा में सीबम (तेल) ज़्यादा बनता है, जिससे चेहरे पर चमक, मुंहासे और ब्लैकहेड्स जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। हार्मोनल बदलाव, स्ट्रेस, ग़लत खानपान और स्किन प्रॉडक्ट्स का ग़लत चुनाव इसकी बड़ी वजह हो सकते हैं। लेकिन चिंता की ज़रूरत नहीं है – बस इन 7 आसान स्टेप्स को रोज़ अपनाएं और फर्क खुद देखें।
1. दिन में दो बार फेसवॉश करें
तैलीय त्वचा को दिन में कम से कम दो बार साफ़ करें। एक बार ऑयल-बेस्ड फेसवॉश से और दूसरी बार मिसेलर वॉटर से ताकि स्किन में नमी बनी रहे और गंदगी पूरी तरह साफ़ हो जाए।
2. हफ़्ते में एक बार एक्सफ़ॉलिएट करें
स्किन को स्क्रब करने से डेड स्किन हटती है और पोर्स साफ़ होते हैं। इससे ऑयल जमा नहीं होता और पिंपल्स की प्रॉब्लम भी कंट्रोल में रहती है। ध्यान रहे, हफ्ते में सिर्फ एक या दो बार ही एक्सफ़ॉलिएट करें।
3. टोनर ज़रूर लगाएं
टोनर स्किन को टाइट करता है और पोर्स को छोटा करता है। ऑयली स्किन के लिए हायालुरॉनिक एसिड बेस्ड और अल्कोहल-फ्री टोनर सबसे सही रहता है। ये स्किन को ड्राय भी नहीं करता।
4. मॉइस्चराइज़र लगाना ना भूलें
लोग सोचते हैं कि ऑयली स्किन को मॉइस्चराइज़र की ज़रूरत नहीं होती, लेकिन ये ग़लत है। हल्का, ऑयल-फ्री मॉइस्चराइज़र स्किन को हाइड्रेट रखता है और एक्स्ट्रा ऑयल बनने से रोकता है।
5. सीरम का इस्तेमाल करें
नियासिनमाइड युक्त सीरम तैलीय त्वचा के लिए वरदान है। ये स्किन की गहराई से सफाई करता है और ऑयल प्रॉडक्शन को बैलेंस में रखता है।
6. आई क्रीम अप्लाई करें
आंखों के आस-पास की स्किन बहुत सेंसिटिव होती है। इसलिए वहां हल्की, नॉन-ग्रीसी आई क्रीम लगाएं जिसमें हायालुरॉनिक एसिड, ग्लिसरीन या एलोवेरा जैसे तत्व हों। ये एंटी-एजिंग में भी मदद करते हैं।
7. ऑयल-फ्री सनस्क्रीन लगाएं
सूरज की किरणों से स्किन डैमेज होती है। इसलिए हर दिन ऑयल-फ्री और नॉन-कोमेडोजेनिक सनस्क्रीन लगाएं, ताकि स्किन ग्रीसी भी ना लगे और सुरक्षित भी रहे।
इन आसान से 7 स्टेप्स को रोज़ की दिनचर्या में शामिल करके आप तैलीय त्वचा की परेशानियों से राहत पा सकते हैं। चेहरे की चमक बनाए रखने के लिए सबसे ज़रूरी है कि आप लगातार सही रूटीन फॉलो करें।
Disclaimer: यह जानकारी सिर्फ सामान्य समझ के लिए दी गई है। इसे डॉक्टर की सलाह न मानें। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें। इस जानकारी की जिम्मेदारी न्यूज़प्वाइंट की नहीं होगी।

Next Story