Paan Ka Sharbat Recipe: गर्मियों में पिएं ठंडा-ठंडा पान का शरबत, जानें स्टेप-बाय-स्टेप आसान रेसिपी
गर्मी के दिन आते ही ठंडे ड्रिंक पीने में टेस्टी लगते हैं। गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी होने लगती है। ऐसे में गर्मी से राहत पाने और प्यास बुझाने के लिए Paan Ka Sharbat Recipe बहुत काम आती है। पान का ठंडा शरबत पीने में लाजवाब होता है। पेट को आराम देने के लिए भी ये ड्रिंक अच्छा माना जाता है। पान के पत्तों की तासीर ठंडी होती है। इससे हाजमा भी अच्छा रहता है। इस शरबत में सौंफ और मिश्री का इस्तेमाल किया जाता है। ये चीजें पेट की गर्मी को दूर करने में मदद करेंगी। खास बात ये है कि इस ड्रिंक को घर के सामान से आसानी से बनाया जा सकता है।
सौंफ को तैयार करने का तरीका
शरबत को बनाने के लिए सबसे पहले आधा कप हरी सौंफ लेनी हैं। ध्यान रखा जाना चाहिए कि खाने वाली छोटी सौंफ का ही इस्तेमाल करना है। इस सौंफ को नॉर्मल पानी में करीब छह से सात घंटे भिगोकर रख दें। समय पूरा होने के बाद सौंफ को निकाल लें। जिस पानी में सौंफ को भिगोया गया था उसे बाद में इस्तेमाल के लिए रख लें। अब भीगी हुई सौंफ में थोड़ा सा वही पानी डालकर बारीक पेस्ट जैसा पीस लें।पान के पत्तों का पेस्ट बनाना
इसके बाद करीब 15 से 20 पान के ताजा हरे पत्ते लें। पान के पत्तों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। इसके बाद सौंफ का जो पानी बचा है उसे डालकर इन पत्तों को पीस लें। पान के पत्तों को भी एकदम बारीक पेस्ट जैसा पीसकर तैयार करना है। पत्ते अच्छी तरह पिस जाने के बाद पिसे हुए पान के पेस्ट को पहले से तैयार पिसी सौंफ में मिला दें।You may also like
- 68 वर्षीय व्यक्ति ने 135 किलोग्राम वजन घटाकर स्वास्थ्य को पुनः प्राप्त किया
- लीसा रे ने मिडलाइफ में मानसिक स्वास्थ्य पर साझा किए विचार, महिलाओं के लिए दी खास सलाह
- Travel Tips: शादी के बाद आप भी हनीमून के लिए बनाएं यहां का प्लॉन, आ जाएगा मजा
- गर्मियों में शिमला के पास घूमने के लिए बेहतरीन हिल स्टेशनों की सूची
- गैस सिलेंडर की समस्या से बचने के लिए नो कुक ब्रेकफास्ट रेसिपीज









