गोलगप्पा, पुचका और पानी पुरी: एक जैसे दिखने पर भी क्यों हैं अलग? जानें तीनों में फर्क और बनाने का तरीका

भारत में स्ट्रीट फूड का नाम आते ही सबसे पहले दिमाग में गोलगप्पा, पानीपुरी और पुचका का नाम आता है। तीनों दिखने में एक जैसे लगते हैं लेकिन इनके स्वाद, पानी और स्टफिंग इन्हें अलग बनाते हैं। हर क्षेत्र में इनका अपना अलग अंदाज़ है और इसी वजह से इनका टेस्ट भी बदल जाता है। आइए जानते हैं इन तीनों में क्या खासियत है और इन्हें कैसे बनाया जाता है।
Hero Image


Newspoint

गोलगप्पा, पुचका और पानीपुरी की पूरी बनाने का तरीका


इन तीनों के लिए पूरियां लगभग एक जैसी बनती हैं।

  • सूजी, मैदा और नमक मिलाकर आटा गूंथ लें।
  • कुछ देर ढककर रख दें और फिर छोटी-छोटी लोई बनाकर बेल लें।
  • गरम तेल में कुरकुरी होने तक तल लें।
  • नैपकिन पर निकालकर अतिरिक्त तेल सोख लें।

यूपी स्टाइल गोलगप्पा


पानी बनाने का तरीका


  • पुदीना, धनिया और हरी मिर्च का पेस्ट पानी में घोलें।
  • इसमें काला नमक, सफेद नमक, चाट मसाला, भुना जीरा और हींग डालें।
  • स्वाद बढ़ाने के लिए नींबू का रस मिलाएं।

स्टफिंग बनाने का तरीका


  • उबले आलू मैश करें।
  • इसमें नमक, लाल मिर्च, हरी मिर्च, गरम मसाला और हरा धनिया डालें।
  • ये सिंपल और टेस्टी स्टफिंग यूपी के गोलगप्पे को अलग स्वाद देती है।

कोलकाता स्टाइल पुचका


पानी बनाने का तरीका


  • इमली का गूदा निकालकर पानी में डालें।
  • इसमें हरा धनिया पेस्ट, भुना जीरा, नमक, लाल मिर्च, नींबू रस मिलाएं।
  • इस पानी का स्वाद खट्टा-मीठा और मसालेदार होता है।

स्टफिंग बनाने का तरीका


  • इसमें आलू के साथ उबले काले चने मिलाए जाते हैं।
  • ऊपर से हरी मिर्च और धनिया डालने पर इसका टेस्ट और बढ़ जाता है।

महाराष्ट्रीयन स्टाइल पानीपुरी


Newspoint


पानी बनाने का तरीका


  • पानी में गुड़ और इमली का पेस्ट मिलाएं।
  • इसमें धनिया पेस्ट, हरी मिर्च, भुना जीरा और नमक डालें।
  • हल्का मीठा और खट्टा-तीखा पानी तैयार हो जाएगा।

स्टफिंग बनाने का तरीका


  • इसमें रगड़ा (उबला हुआ मटर) इस्तेमाल किया जाता है।
  • रगड़ा हल्का गीला और मसालेदार होता है।
  • इसे पानीपुरी के ठंडे पानी के साथ परोसने पर स्वाद और मजेदार लगता है।

गोलगप्पा, पुचका और पानीपुरी – ये तीनों एक ही परिवार से जुड़े हैं लेकिन हर क्षेत्र के मसाले और बनाने का तरीका इन्हें खास बनाता है। अगर आपको खट्टा-मीठा पसंद है तो कोलकाता का पुचका, तीखा-खट्टा पसंद है तो यूपी का गोलगप्पा और रगड़े का स्वाद चाहिए तो महाराष्ट्र की पानीपुरी जरूर ट्राई करें।