पुणे के मशहूर स्ट्रीट फूड घर पर बनाने का सबसे आसान तरीका, एक बार खाओगे तो दोबारा जरूर बनाओगे

पुणे को महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी कहा जाता है, जहां के स्ट्रीट फूड का स्वाद एक बार चखने के बाद कोई भूल नहीं सकता। चटपटी पाव भाजी से लेकर मीठी पूरन पोली तक, यहां के फूड आइटम्स का स्वाद हर किसी को दीवाना बना देता है। अगर आप भी पुणे के फेमस स्ट्रीट फूड का मजा घर पर लेना चाहते हैं, तो हम आपको 5 सबसे मशहूर डिश और उनकी आसान रेसिपी बताएंगे, जिन्हें आप बिना किसी झंझट के बना सकते हैं।
Hero Image


1. पिठला भाकरी – पुणे का देसी स्वाद

पिठला भाकरी पुणे का सबसे पुराना और फेमस डिश है, जिसे बेसन से बनाया जाता है। इसे आमतौर पर ज्वार या बाजरे की भाकरी के साथ खाया जाता है।


कैसे बनाएं:

  • एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें सरसों, जीरा और करी पत्ते का तड़का लगाएं।
  • अब इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च और हल्दी डालें।
  • बेसन और पानी डालकर लगातार चलाते हुए पकाएं, जब तक यह गाढ़ा न हो जाए।
  • इसे गरमागरम भाकरी के साथ परोसें।

2. पाव भाजी – मसालों से भरपूर स्वाद


पाव भाजी एक ऐसा स्ट्रीट फूड है, जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक सभी पसंद करते हैं। यह तीखी, चटपटी और मक्खन में लिपटी हुई होती है।

कैसे बनाएं:

  • सबसे पहले पैन में मक्खन डालें और उसमें प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट भूनें।
  • अब इसमें मटर, कटे हुए आलू और टमाटर की प्यूरी डालें।
  • नमक, पाव भाजी मसाला और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • मक्खन में पाव को सेंकें और भाजी के साथ परोसें।

3. भाकरवड़ी – कुरकुरी और मजेदार स्नैक

भाकरवड़ी एक कुरकुरा, मसालेदार और हल्का मीठा स्नैक है, जिसे मैदा और मसालेदार स्टफिंग करके बनाया जाता है। यह खासतौर पर महाराष्ट्र और गुजरात में पसंद किया जाता है।