Newspoint Logo
T20 World Cup

Real vs Fake Dates: मार्केट में असली और नकली खजूर कैसे पहचानें, जाने ये बड़ा अंतर

Newspoint
रमजान का महीना आते ही खजूर की मांग काफी बढ़ जाती है। ऐसे में Real vs Fake Dates के बारे में जानना जरूरी है। रमजान में रोजा खोलते समय इसका लोग इसे खाते है। खजूर एक मीठा मेवा है जो शरीर को एनर्जी देने का काम करता है। अगर कोई इंसान सुबह दो या तीन खजूर खा लें तो भूख प्यास कम लगती हैं। खजूर खाने से शरीर को भरपूर फाइबर और विटामिन मिलता है।

बाजार में नकली खजूर

ये सारे फायदे लोगों को सिर्फ तभी मिलेंगे जब लोग असली खजूर खाएंगे। बाजार में नकली और मिलावटी खजूर भी बहुत बिक रहे हैं। इसलिए खजूर खरीदते समय बहुत ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है। असली और नकली खजूर की पहचान करने के कई आसान तरीके हैं।
Hero Image


खजूर की बनावट

असली खजूर की पहचान करने के लिए सबसे पहले खजूर की बनावट को अच्छी तरह से देखना चाहिए। अच्छी क्वालिटी के खजूर बाहर से काफी मुलायम और चिकने दिखाई देते हैं। ये खजूर हर तरफ से एक ही जैसे रंग के होते हैं। असली खजूर अंदर से ज्यादा मीठे लगते हैं। इनका स्वाद ऊपर से हल्का फीका लग सकता है। ये न तो बहुत गीले या चिपचिपे होते हैं और न ही बहुत सूखे होते हैं। असली खजूर से अच्छी महक आती है।

पानी में डालकर जांच

असली खजूर को अगर पानी में डाला जाए तो किसी तरह का रंग नहीं निकलता और न ही खजूर का आकार बदलता है। इसके उलट नकली खजूर पानी में जाते ही रंग छोड़ना शुरू कर देता है। ये मिलावटी खजूर का सबसे बड़ा सबूत माना जाता है। पानी का रंग बदलते ही समझ जाए कि खजूर में मिलावट की गई है।

मिठास से करें पहचान

असली खजूर बाहर से कम मीठा और अंदर से बहुत ज्यादा मीठा होता है। वहीं नकली खजूर बाहर से चीनी या गुड़ की चाशनी से ज्यादा मीठा हो जाता है। बाहर से ज्यादा मीठा होने के कारण ये अंदर से कम मीठे लगते हैं। चाशनी की वजह से ऐसे खजूर पर बहुत जल्दी चींटियां भी लग जाती हैं। चींटियों का लगना मिलावट का एक बड़ा इशारा है।

खजूर का गूदा और मोटाई

असली खजूर छुहारे से ज्यादा मोटे होते हैं और उनमें गूदा काफी ज्यादा होता है। वहीं मिलावट वाले खजूर हल्के, पतले और कम गूदे वाले होते हैं। ऐसे खजूर की क्वालिटी लो होती है। खजूर को हाथ में लेकर मोटाई और गूदे का अंदाजा लगाया जा सकता है। हल्का खजूर खरीदने से बचना चाहिए।

खुशबू से जाने सच

असली खजूर से हमेशा ताजी और नेचुरल मिठास वाली खुशबू आती है। लेकिन नकली खजूर से कई बार अजीब सी गंध आने लगती है जो कलर, शुगर सिरप और केमिकल की वजह से आती है। खजूर को सूंघकर क्वालिटी का पता लगाया जा सकता है। गंध अजीब लगे तो खजूर बिल्कुल नहीं खरीदना चाहिए।

ऐसे खजूर न खरीदें

असली खजूर छूने पर बहुत ज्यादा गीले या ऊपर से चिपचिपे नहीं लगते हैं। जिन खजूरों पर मीठी चाशनी चढ़ाई जाती है, वे ऊपर से चिपचिपे और बहुत गीले महसूस होते हैं। ये खजूर बहुत जल्दी खराब भी हो जाते हैं। इसलिए हमेशा आम लगने वाले खजूर ही लेने चाहिए।









More from our partners
Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint