Health Tips: आपको भी दिखने लग जाएं अगर ये संकेत तो समझ जाएं किडनी हो रही हैं खराब

Newspoint

इंटरनेट डेस्क। किडनी हमारे शरीर का जरूरी अंग हैं, ये न सिर्फ खून को साफ करने का काम करती हैं, बल्कि शरीर में पीएच बैलेंस, नमक, पोटैशियम और दूसरे जरूरी मिनरल्स को भी कंट्रोल करती हैं। लेकिन  गलत लाइफस्टाइल और जेनेटिक कारण किडनी के काम करने की क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में जानेंगे इसके लक्षण क्या है। 

सुबह चेहरे पर सूजन
अगर आप रोज सुबह उठने पर चेहरे पर हल्की सूजन महसूस करते हैं, तो यह सामान्य नहीं है। खासतौर पर तब, जब इसके साथ पैरों या टखनों में भी सूजन हो। डॉक्टरों के मुताबिक, यह संकेत हो सकता है कि किडनी शरीर से अतिरिक्त तरल पदार्थ को ठीक से बाहर नहीं निकाल पा रही है।

बहुत ज्यादा खुजली और रूखी त्वचा


जब किडनी खराब होने लगती है, तो शरीर में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं। इससे पसीने की ग्रंथियां सिकुड़ने लगती हैं और त्वचा रूखी होने लगती है। इसके साथ तेज खुजली भी हो सकती है, जो मॉइस्चराइजर लगाने के बाद भी ठीक नहीं होती।

pc- etv bharat