Health Tips: वजन करना हैं कम तो आज से ही करें इन चीजों का सेवन
इंटरनेट डेस्क। बढ़ते वजन से आप परेशान हैं और आपका वेट कम नहीं हो रहा हैं तो फिर आपको परेशानी हो सकती है। आप वजन को म करना चाहते हैं तो फिर सुबह खाली पेट कुछ देसी ड्रिंक का सेवन शुरू करें। ये न सिर्फ मेटाबॉलिज़्म को तेज करते हैं, बल्कि दिनभर शरीर को ऊर्जावान भी बनाए रखते हैं।
अजवाइन और जीरा का पानी
अजवाइन और जीरा दोनों ही ऐसी चीज हैं जो वेट लॉस में बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। थाइमोल से भरपूर अजवाइन और जीरा गैस कम करते है। साथ ही मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं, जिससे शरीर ज्यादा कैलोरी बर्न करता है। आधा चम्मच अजवाइन और आधा चम्मच जीरा को एक गिलास पानी में डालें और रातभर भिगोकर रखें। सुबह इस पानी को 5-7 मिनट तक उबालें, छान लें और गरम-गरम पीएं।
सौंफ का पानी
सौंफ का पानी एसिडिटी और ब्लोटिंग के लिए एक नेचुरल इलाज के तौर पर उपयोग किया जाता रहा है। सौंफ का पानी रोजाना पीने से वजन धीरे धीरे कम होने लगता है और पाचन भी बेहतर होता है, इसके लिए 1 चम्मच सौंफ को क्रश करें, फिर 1 कप पानी में 3 से 5 मिनट तक उबालें और फिर सेवन करें।
pc- aaj tak
Next Story