Health Tips: बारिश के मौसम में आंखों को रखें सुरक्षित, बढ़ने लगती हैं ये परेशानी
इंटरनेट डेस्क। मानसून की शुरूआत हो चुकी हैं, कई राज्यों में बारिश का दौर चल रहा है। इस बीच बारिश के मौसम में कई तरह के इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। इन्हीं इंफेक्शन में कंजंक्टिवाइटिस भी आता है। इसके मामले हर साल मानसून के दौरान तेजी से बढ़ते हैं। अस्पताल और क्लीनिक में इस मौसम में लाल आंख, आंख में पानी आना, जलन और खुजली जैसी शिकायत आती है।
क्या हैं इसका कारण
एक्सपर्ट्स के अनुसार, मानसून में बढ़ी हुई नमी, वायरल, बैक्टीरियल इन्फेक्शन, गंदा पानी और लोगों के बीच नजदीकी आई कॉन्टेक्ट आई फ्लू के तेजी से फैलने की प्रमुख वजह बन जाते हैं। यह इन्फेक्शन घर, स्कूल, ऑफिस और पब्लिक प्लेस पर आसानी से फैलता है। ऐसे में आंखों की सुरक्षा और समय पर सावधानी बरतना बहुत जरूरी होता है।
आई फ्लू हो जाता हैं
आई फ्लू होने पर आंखों में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। इनमें आंखों का लाल होना, लगातार पानी आना, खुजली, जलन, आंखों में चुभन महसूस होना, पलकों में सूजन, चिपचिपा डिस्चार्ज और रोशनी से परेशानी होना शामिल है।
pc- jagran
Next Story