Health Tips: दिवाली पर खाली हैं ज्यादा मिठाई तो छोटी-छोटी आदतें बदलकर फिर से हो सकते हैैं फिट
इंटरनेट डेस्क। दिवाली का त्योहार जा चुका है, लोगों ने खूब मिठाईयां भी खाई है। अगर आपने भी दिवाली पर जरूरत से ज्यादा मीठा खा लिया हैं तो आपको परेशानी हो सकती है। इससे पेट भारी लगना, सुस्ती और थकान जैसी परेशानी होती है। ऐसे में कई लोग अगले दिन खाना कम कर देते हैं या वजन घटाने के लिए डिटॉक्स ड्रिंक पीने लगते है। लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक, ऐसा करने की जरूरत नहीं है, कुछ छोटी-छोटी आदतें अपनाकर आप फिर से अपनी सेहत और दिनचर्या का ध्यान रख सकते हैं।
पानी पिएं और फाइबर बढ़ाएं
त्योहार के दौरान मिठाई और नमकीन ज्यादा खाने से कई बार शरीर में पानी की कमी हो जाती ह।. ऐसे में दिनभर पर्याप्त पानी पीना जरूरी है, पानी पीने के लिए किसी खास डिटॉक्स ड्रिंक की जरूरत नहीं है। सामान्य पानी भी पर्याप्त है। इसके साथ खाने में फाइबर वाली चीजें शामिल करें। इसके लिए मौसमी फल, हरी सब्जियां, दाल और साबुत अनाज खाएं।
हर खाने में प्रोटीन शामिल करें और थोड़ा चलें
दिवाली के बाद खाना कम करने या भूखे रहने के बजाय अपनी थाली को संतुलित बनाएं। इसके लिए दाल, पनीर, अंडे और दूसरी प्रोटीन वाली चीजें खा सकते हैं। इसके अलावा त्योहार के दौरान अगर आपकी एक्सरसाइज छूट गई है तो धीरे-धीरे फिर से शुरू करें।
pc- india tv hindi