Health Tips: सर्दियों में क्यों होने लगता हैं कान में दर्द, जाने इसके कारण और उपाय
इंटरनेट डेस्क। सर्दियों के मौसम में आपने देखा होगा की बहुत से लोगों को जुकाम लग जाती हैं और ऐसी स्थिति में कई उनके कान में दर्द की शिकायत भी होती है। रात को तो ये दर्द और बढ़ जाता है, नींद ही नहीं आती, बच्चों से लेकर बड़ों तक, सर्दी में कान दर्द की दिक्कत सबको होती है. लेकिन क्यों? सर्दी में कान दर्द क्यों बढ़ जाता है? और इसे घर पर कैसे ठीक करें?
सर्दियों में कान दर्द क्यों बढ़ जाता है?
ठंडी हवा
कान के ऊपर चर्बी की परत नहीं होती, इसीलिए ठंडी हवा सीधे कान के अंदर जाती है, ठंडी हवा लगते ही कान की नसें सिकुड़ जाती हैं और दर्द शुरू हो जाता है।
सर्दी-जुकाम भी होता हैं कारण
सर्दी में नाक बंद हो जाती है, नाक बंद होने से कान और नाक को जोड़ने वाली नली भी बंद हो जाती है, अंदर हवा फंस जाती है, दबाव बढ़ जाता है और कान में दर्द होने लगता है।
कान दर्द के लक्षण कैसे पहचानें?
कान दर्द को हल्के में मत लीजिए, अगर ये लक्षण दिखें, तो ध्यान दीजिए. कान में चुभन जैसा दर्द, कान में भारीपन, कान से आवाज कम सुनाई देना, कान में से सीटी जैसी आवाज आना, बुखार आना, बच्चों का बार-बार कान खुजलाना और रोना।
कान दर्द के घरेलू उपाय-
गर्म कपड़े से सिकाई- एक साफ कपड़े को गरम करके कान पर रखिए, या गरम पानी की बोतल को कपड़े में लपेटकर कान पर लगाइए
टोपी और मफलर- सर्दी में बाहर निकलते वक्त कान को हमेशा ढककर रखिए. ऊनी टोपी या मफलर पहनिए, जो कान को पूरी तरह से ढक ले
pc- myupchar.com