Health Tips: गैस, एसिडिटी से हैं परेशान तो अपनाएं ये नुस्खा, मिलेगा आपको आराम

Newspoint
Newspoint

इंटरनेट डेस्क। आजकल बदलती हुई लाइफ स्टायल ने बहुत कुछ बदल दिया है। लोगों को कई बीमारिया घेरने लगी है। पाचन कमजोर होने से गैस, एसिडिटी और सीने में जलन जैसी समस्याओं का सामना कई लोगों को करना पड़ता है। ऐसे में जानते हैं कुछ ऐसी चीजे जो इन समस्याओं से छुटकारा दिला सकती है। 

जीरा अदरक और अजवाइन
जीरा अदरक और अजवाइन ये हमारे किचन में मिलने वाले ऐसे मसाले हैं जो पाचन क्षमता को बेहतर करने में फायदेमंद है। यह ब्लोटिंग और गैस की परेशानी को कंट्रोल करने में कारगर हैं। रात में एक कप पानी के अंदर एक चम्मच अजवाइन, आधा चम्मच जीरा भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी में ज़रा सा अदरक ग्रेट कर के उबाल दें। अब इसे नाश्ते के बाद पिएं।

इन चीजों से दूरी रखें

Hero Image

गैस और एसिडिटी में आपको मटर, पत्ता गोभी, उड़द की दाल, सेब, शुगरी फूड्स और बाहर का तला भुना जैसे खाद्य पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए।  ये फूड्स गैस और ब्लोटिंग की समस्या को बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा आपको चाय, कॉफ़ी का सेवन भी कम करना चाहिए।

pc- patrika news