Travel Tips: जा रहे अगर आप भी कैंची धाम तो फिर इन जगहों को भी करले अपनी यात्रा में शामिल

Newspoint

इंटरनेट डेस्क। उत्तराखंड का कैंची धाम बाबा नीम करोली के कारण हमेशा ही एक महत्वपूर्ण आस्था का केंद्र रहा है। इस समय नीम करोली बाबा से जुड़ी फिल्म को लेकर भी यह जगह चर्चाओं में है। फिल्म हनुमान अंश की सफलता के बाद बाबा और उनसे जुड़े कैंची धाम को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है।  कैंची धाम नैनीताल के पास पहाड़ों के बीच स्थित एक प्रसिद्ध धार्मिक जगह है, जहां अगर आप भी यहां जाने का प्लान बना रहे हैं तो सिर्फ कैंची धाम घूमकर वापस आने की जरूरत नहीं है। इसके आसपास कई ऐसी जगहें हैं जहां घूम सकते है।

भीमताल

Hero Image

कैंची धाम की यात्रा में भीमताल की यात्रा को जरूर शामिल करें। यहां की बड़ी झील और उसके आसपास का पहाड़ी माहौल लोगों को काफी पसंद आता है। झील के पास बैठकर शांत वातावरण का आनंद लेने के अलावा यहां बोटिंग भी की जा सकती है।

सातताल
अगर आपको भीड़ से दूर शांत और हरियाली वाली जगहें पसंद हैं तो सातताल जरूर जाएं। यहां कई खूबसूरत झीलें पहाड़ों और जंगलों के बीच देखने को मिलती हैं। सुबह या शाम के समय यहां का मौसम और आसपास का नजारा काफी अच्छा लगता है।

pc- stayvista.com