Travel Tips: जा रहे हैं अगर आप भी जनकपुर तो फिर आपकी लिस्ट में घूमने की होनी चाहिए ये जगह

Newspoint

इंटरनेट डेस्क। भारत और नेपाल के बीच हाला ही में धार्मिक यात्रा को आसान बनाने वाली नई अयोध्या-जनकपुर ट्रेन सेवा शुरू हो गई है। ऐसे मे अगर आपका भी नेपाल जाने का प्लॉन हैं तो आज आपको बता रहे हैं की आप घूमने के लिए जनकपुर में कहा जा सकते है। 

सबसे पहले देखें जानकी मंदिर

जनकपुर जाने के बाद सबसे खास जगह जानकी मंदिर है, माता सीता को समर्पित यह भव्य मंदिर शहर की पहचान माना जाता है। इसे नौलखा मंदिर भी कहा जाता है। जानकारी के मुताबिक, 1910 में टीकमगढ़ की रानी वृषभानु ने इस मंदिर का निर्माण कराया था।

राम-सीता विवाह मंडप 


जनकी मंदिर के बाद राम-सीता विवाह मंडप आपकी लिस्ट में जरूर होना चाहिए। यह जनकी मंदिर से थोड़ी दूरी पर है, मान्यता है कि इसी जगह भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था।

गंगा सागर 
जनकी मंदिर के पास ही गंगा सागर नाम का पवित्र तालाब है। इससे जुड़ी मान्यता राम और सीता के विवाह के समय की है, कहा जाता है कि विवाह की धार्मिक रस्मों के लिए यहां गंगा का पानी लाया गया था। आज भी यहां पूजा, धार्मिक अनुष्ठान और आरती होती है।

pc- timesnowhindi.com