Health Tips: सर्दियों में आपके पेट की हर समस्यां को समाप्त कर देते हैं ये मसाले

Newspoint

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की कई लोगों को कब्ज होती हैं और वो उसके लिए चूर्ण खाते रहते है। लेकिन घर के मसाले आपकी इस परेशानी को खत्म कर सकते है। सर्दियों का मौसम अपने साथ कड़ाके की ठंड तो लाता ही है, लेकिन क्या आपने गौर किया है कि इस मौसम में हमारा पेट भी थोड़ा सुस्त हो जाता है? पेट का भारी रहना, गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याएं बढ़ जाती है। लेकिन रसोई में रखे कुछ पारंपरिक और गरम तासीर वाले मसाले हमारी ‘पाचन अग्नि’ को तेज करते हैं।

जीरा

पाचन को सुधारने की बात हो, तो जीरा सबसे असरदार मसालों में गिना जाता है। यह हमारे पेट में पाचन एंजाइम्स को एक्टिव कर देता है।

अजवाइन
सर्दियों में अक्सर हम भारी और गरिष्ठ भोजन कर लेते हैं। ऐसे में अजवाइन का सेवन पेट को तुरंत आराम पहुंचाता है। इसमें ‘थाइमॉल’ नाम का एक खास तत्व पाया जाता है, जो अपच, गैस और कब्ज की छुट्टी कर देता है।

हींग
पेट में गैस बन रही हो या दर्द सता रहा हो, आयुर्वेद में हींग को इसका रामबाण इलाज माना गया है। यह आंतों में गैस को बनने से ही रोक देती है। सर्दियों के मौसम में दाल या अपनी मनपसंद सब्जी में हींग का तड़का जरूर लगाएं।

अदरक

सर्दियों का नाम आते ही अदरक वाली चाय की याद आ ही जाती है। अपनी गरम तासीर की वजह से अदरक पाचन अग्नि को तेज करने का काम करता है। चाहे चाय हो, सब्जी हो या फिर काढ़ा, अदरक का इस्तेमाल आंतों को एक्टिव रखता है।

pc- aaj tak