Travel Tips: जयपुर में पानी के बीच में हैं ये पैलेस, बारिश में तो खूबसूरती हो जाती हैं दोगुनी

Newspoint

इंटरनेट डेस्क। बारिश का मौसम आने वाला हैं और आप भी घूमने का शौक रखते हैं और जुलाई अगस्त में प्लॉन बना रहे हैं तो आप घूमने के लिए आ सकते है राजस्थान। यह जगह घूमने के लिए बहुत ही शानदार है। ऐसे में आप राजस्थान आ ही रहे हैं तो फिर आपको जयपुर भी आना चाहिए और घूमना चाहिए यहां का जलमहल। 

जलमहल
राजस्थान की राजधानी जयपुर में आमेर रोड पर स्थित मानसागर झील में पानी के बीचों बीच ऐतिहासिक जलमहल हैं। चारों तरफ अरावली की पहाड़ियों के बीच में ये बना है। यह जयपुर का प्रसिद्ध एकमात्र पर्यटन स्थल है जो कि पानी के बीच बसा है।

किसने बनवाया था

Hero Image

महाराजा सवाई जयसिंह ने 1799 में इसका निर्माण करवाया था। बताते हैं की जयपुर के महाराजा सवाई जयसिंह ने अश्वमेध यज्ञ के बाद वर्ष 1799 में जलमहल का निर्माण करवाया। वे राजसी उत्सवों और अपनी रानी के साथ वक्त बिताने के लिए जलमहल का इस्तेमाल करते थे। 

pc- samanyagyan.com