Health Tips: डार्क चॉकलेट खाने से मिलते हैं ये गजब के फायदे, कर सकते हैं आप भी शुरू
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की चॉकलेट खाना हर किसी को पसंद होता हैं और आपको भी होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि डार्क चॉकलेट सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाती, बल्कि सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद हो सकती है? तो जानते हैं आज की डार्क चॉकलेट खाने से क्या फायदे मिलते है।
ब्लड प्रेशर में
डार्क चॉकलेट में मौजूद कोको फ्लेवेनॉल्स नाइट्रिक ऑक्साइड को बढ़ाते हैं, जिससे ब्लड वेसल्स को आराम मिलता है। डार्क चॉकलेट में पाए जाने वाले कोको फ्लेवेनॉल्स ब्लड वेसल्स के काम करने की क्षमता और रक्त संचार में सुधार कर सकते हैं। इससे रक्त संचार बेहतर होता है।
तनाव होता है कम
चॉकलेट खाने से आपका कोर्टिसोल लेवल कम हो सकता है। इसका सेवन करने से आपको बेहतर महसूस हो सकता है। डॉक्टर के अनुसार, 3 सप्ताह तक रोज़ाना 85 प्रतिशत डार्क चॉकलेट खाने से तनाव कम होता है।
pc- news18 hindi
Next Story