Life style tips: गर्म कपड़ों मे निकल आए हैं रोएं तो फिर अपना सकते हैं आप भी हटाने की ये ट्रिक

Newspoint

इंटरनेट डेस्क। सर्दियों का सीजन शुरू हो चुका हैं और आपने भी पहनने के गर्म कपड़़े निकाल लिए होंगे। लेकिन कुछ कपड़ो पर रोएं निकल आए हैं और पहनने में अच्छे नहीं लग रहे हैं तो आज आपको बताएंगे की आप कैसे इन्हें हटा सकते है।

लिंट रिमूवर या फ़ैब्रिक शेवर
यदि स्वेटर पर छोटे-छोटे कड़े गोले बन गए हैं, तो इलेक्ट्रिक या मैनुअल लिंट रिमूवर सबसे कारगर है। इसके लिए स्वेटर को पूरी तरह सपाट रखें ताकि सिलवटें न पड़ें। फि रिमूवर को ज़्यादा दबाने के बजाय केवल सतह पर हल्के गोलाकार या सीधी दिशा में चलाएं।

रेज़र


रोएं हटाने के लिए आप रेजर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए कपड़े को एक हाथ से हल्का तानकर सपाट रखें। रेज़र को बहुत हल्के हाथ से नीचे की दिशा में चलाएं ज़ोर लगाने से कपड़ा कट सकता है।

हल्की कैंची से छंटाई
जहां-जहां कुछ अलग-थलग रोएं या उभरे हुए छोटे धागे दिखें, वहां उन्हें सावधानी से काट दें। उभरे हुए रोएं को उंगली से थोड़ा ऊपर उठाएं और छोटी कैंची से जड़ के पास काटें।

pc- amar ujala