Health Tips: हीट स्ट्रोक और गर्मी से बचने के लिए अपनाएं ये तरीके, नहीं तो जाना भी पड़ सकता हैं अस्पताल
इंटरनेट डेस्क। गर्मियों का मौसम हैं और तेज धूप के साथ में गर्म हवाओं ने लोगों को घरों से निकलना मुश्किल कर रखा है। लगातार गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है। ऐसे में कई लोग इस समय चक्कर आना, सिरदर्द, मतली, शरीर का तापमान बढ़ना जैसी समस्यों को झेल रहे है। अगर आपको भी इनसे बचना हैं तो जाने क्या करें।
क्या करना चाहिए
शरीर को ठंडा रखने के लिए छाछ, नारियल पानी, नींबू पानी और इलेक्ट्रोलाइट वाले पेय पदार्थ पीने की सलाह दी जाती है। निम्बूकफल पानक, आम्र प्रपानक और चिंचा पानक जैसे पारंपरिक पेय पदार्थों को भी गर्मी में फायदेमंद बताया गया है।
शरीर को हाइड्रेट कैसे रखें
एक्सपर्ट्स के अनुसार लू से बचने के लिए सबसे जरूरी है शरीर को हाइड्रेट रखा जाएं। दिनभर खूब पानी पीना चाहिए, भले ही प्यास ना लगे। कैफीन और ज्यादा मीठे पेय पदार्थों से बचना चाहिए, क्योंकि ये शरीर में पानी की कमी बढ़ा सकते हैं।
pc- amar ujala
Next Story