Travel Tips: आपको अभी देखनी हैं बर्फबारी तो फिर जा सकते हैं आप भी इन जगहों पर

Newspoint

इंटरनेट डेस्क। नवंबर का महीना चल रहा हैं देश के कई इलाकों में बर्फबारी का दौर भी शुरू हो चुका है। ऐसे में लोग स्नोफॉल देखने के लिए पहाड़ों का रूख करते हैं। लेकिन ये किसी को मालूम नहीं होता कि कहां पर बर्फ मिल सकता है। अगर आप भी सर्दियों के आने का इंतज़ार किए बिना पहली बर्फबारी का मज़ा लेना चाहते हैं, तो फिर इन जगहों पर जा सकते है। 

गुलमर्ग, कश्मीर
नवंबर महीने के मीड से ही गुलमर्ग में पहली बर्फबारी शुरू हो जाती है। यहां के ऊंचे पहाड़ और पाइन के पेड़ बर्फ से ढक जाते हैं, जो पर्यटकों का मन मोह लेते हैं। अगर आपको स्कीइंग, केबल कार और ठंडी वादियों का शौक है, तो नवंबर में गुलमर्ग जरूर जाना चाहिए। 

मनाली और अटल टनल


हिमाचल प्रदेश का मनाली हमेशा से पर्यटकों की पहली पसंद रहा है। नवंबर के महीने में मनाली के ऊंचे इलाकों और अटल टनल के पास लाहुल-स्पीति घाटी में बर्फबारी देखने को मिलती है। 

pc- kashmironline.net