रांची घूमने जा रहे हो? तो इन 5 बेमिसाल झरनों की खूबसूरती देखकर दिल खुश हो जाएगा

रांची को झरनों की धरती कहा जाए तो गलत नहीं होगा। झारखंड की राजधानी रांची सिर्फ अपने ठंडे मौसम और हरियाली के लिए ही नहीं, बल्कि यहां के खूबसूरत वाटरफॉल्स के लिए भी मशहूर है। अगर आप नेचर लवर हैं और इस गर्मी रांची घूमने का मन बना रहे हैं, तो आपको यहां के ये 5 फेमस वॉटरफॉल्स जरूर देखने चाहिए। ये झरने सिर्फ फोटो खिंचवाने की जगह नहीं हैं, बल्कि दिल को सुकून देने वाले नेचुरल स्पॉट्स हैं, जहां जाकर आपको ताजगी का एहसास होगा। आइए जानते हैं रांची के इन 5 खूबसूरत वाटरफॉल्स के बारे में।
Hero Image


1. दशम वाटरफॉल्स (Dassam Falls)

रांची से लगभग 45 किमी दूर तैमारा गांव में स्थित दशम वाटरफॉल यहां का सबसे फेमस झरना है। पहाड़ों से गिरता पानी इतना खूबसूरत लगता है कि नजरें हटाना मुश्किल हो जाए। यहां सीढ़ियों के जरिए नीचे जाकर झरने के पास बैठ सकते हैं और कुदरत की ठंडक को महसूस कर सकते हैं।


2. जोन्हा वाटरफॉल्स (Jonha Falls)

इसे 'गौतम धारा' भी कहा जाता है, क्योंकि माना जाता है कि गौतम बुद्ध ने यहां स्नान किया था। रांची से करीब 42 किमी दूर जोन्हा गांव में स्थित यह वाटरफॉल बेहद शांत और खूबसूरत जगह है। पास में ही सीता वाटरफॉल भी है, जिसे साथ में देखा जा सकता है।


3. हुंडरू वाटरफॉल (Hundru Falls)

स्वर्णरेखा नदी पर बना हुंडरू वाटरफॉल भारत का 34वां सबसे ऊंचा झरना है। यह रांची से 49 किमी की दूरी पर है और नेचर लवर्स के लिए यह किसी जन्नत से कम नहीं। यहां आप फैमिली पिकनिक के लिए भी आ सकते हैं। बारिश के मौसम में इसकी खूबसूरती और भी बढ़ जाती है।

4. पंच घाघ वाटरफॉल्स ( Panch Gagh Falls )

अगर आप कुछ अलग और अनोखा देखना चाहते हैं तो पंच घाघवाटरफॉल जरूर जाएं। यह झरना एक नहीं बल्कि पांच झरनों का ग्रुप है, जो मिलकर एक बेहद सुंदर नजारा पेश करते हैं। यह बनई नदी पर स्थित है और यहां का शांत वातावरण हर किसी को पसंद आता है।


5. हिरनी वाटरफॉल्स (Hirni Falls)

अगर आप जंगलों के बीच नेचर का सच्चा रूप देखना चाहते हैं तो हिरनी वाटरफॉल आपके लिए परफेक्ट जगह है। यह झरना रांची से करीब 70 किमी दूर है और यहां का नजारा सुबह-सुबह या सूरज ढलते समय सबसे सुंदर लगता है। यहां हिरनों की संख्या ज्यादा है, इसलिए इसका नाम हिरनी पड़ा।


इन सभी झरनों की खास बात यह है कि ये भीड़-भाड़ से दूर हैं और प्रकृति के बिल्कुल करीब हैं। तो अगली बार जब भी रांची जाएं, इन वाटरफॉल्स को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें। यकीन मानिए, यहां बिताया गया हर पल यादगार बन जाएगा।