Sweet Curd Recipe: घर पर जमाए हलवाई जैसी गाढ़ी और मीठी दही, जानें सबसे आसान और सही तरीका

होली का त्योहार बहुत नजदीक आ गया है और इस खास मौके पर घरों में तरह तरह के स्वादिष्ट पकवान भी बनाए जाते है। ऐसे में इस खास मौके पर मीठी दही भी खाने के साथ सर्व की जा सकती है। त्योहार के समय लोग मीठा खाना बहुत पसंद करते हैं। गर्मियों के मौसम में दही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद भी मानी जाती है।

दही बनाने का जरूरी सामान

मीठी दही बनाने के लिए एक लीटर फुल क्रीम दूध सबसे अच्छा रहता है। इसके साथ ही तीन से चार बड़े चम्मच चीनी की जरूरत होगी। चीनी की मात्रा स्वादानुसार कम या ज्यादा की जा सकती है। दूध और चीनी के अलावा एक बड़ा चम्मच दही का जामन भी लेना होगा। ये तीन चीजें ही मीठी दही बनाने के लिए काफी हैं।

दूध उबालने का तरीका

मीठी दही बनाने की शुरुआत दूध उबालने से होती है। दूध को एक भारी तले वाले बर्तन में उबालना चाहिए। भारी तले वाले बर्तन में दूध नीचे से जलता नहीं है। जब दूध में उबाल आ जाए तो आंच को धीमा कर देना चाहिए।

दूध को गाढ़ा करना

उबाल आने के बाद दूध को पांच से सात मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें। धीमी आंच पर पकने से दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाता है। दूध का गाढ़ा होना मीठी दही के लिए बहुत जरूरी है। दूध जितना अच्छा पकेगा दही उतनी ही गाढ़ी और टेस्टी बनेगी। इसलिए दूध को उबलने के बाद थोड़ी देर तक जरूर पकाना चाहिए।

दूध में चीनी मिलाना

दूध जब गरम हो तभी उसमें चीनी डाल दें। गरम दूध में चीनी आसानी से घुल जाती है। चीनी डालने के बाद चम्मच से इसे बहुत अच्छी तरह मिलाना दें ताकि दही में मीठापन सही रहे। चीनी दूध के कोने कोने में अच्छे से मिक्स हो जानी चाहिए।

दूध का तापमान चेक करना

चीनी मिलाने के बाद दूध को गैस से उतार लें। दूध को इतना ठंडा होने देना है कि वह सिर्फ गुनगुना रह जाए। टेम्परेचर चेक करने के लिए उंगली दूध में डालें। अगर उंगली दस सेकंड तक आसानी से रखी जा सके तो टेम्परेचर एकदम सही है।

जामन तैयार करना

एक छोटी कटोरी में एक बड़ा चम्मच जामन लें। उस जामन को चम्मच से बहुत अच्छी तरह फेंट लें। जामन को फेंटना इसलिए जरूरी है ताकि उसमें कोई गुठलियां न रहें। बिना गुठली वाला फेंटा हुआ जामन ही मीठी दही जमाने के लिए एकदम सही रहता है।

दूध में जामन मिक्स करना

जब जामन अच्छी तरह फेंट लिया जाए तो उसे गुनगुने दूध में डाल दें। जामन को दूध में डालने के बाद चम्मच की मदद से पूरे दूध में अच्छी तरह मिक्स कर दें। जामन के अच्छे से मिक्स होने पर ही दूध दही में बदलता है।

झाग बनाने की ट्रिक

दूध को एक बर्तन से दूसरे बर्तन में दो से तीन बार ऊपर से गिराना चाहिए। ऊपर से गिराने से दूध में बहुत अच्छा झाग बनेगा। ये झाग मीठी दही को बहुत बढ़िया तरीके से जमाने में मदद करता है। हलवाई भी अक्सर इसी ट्रिक का इस्तेमाल करते हैं।

दही जमने के लिए रखना

सब कुछ मिक्स करने के बाद दूध को किसी मिट्टी के बर्तन या स्टील के कैसरोल में रख दें। बर्तन को अच्छी तरह ढक कर रखना बहुत जरूरी है। गर्मियों के मौसम में दही चार से पांच घंटे में आराम से जम जाती है।

मीठी दही का मज़ा लें

चार से पांच घंटे के बाद गाढ़ी और मीठी दही बिल्कुल तैयार हो जाती है। जब दही अच्छी तरह से जम जाए तो उसे खाने के लिए परोसा जा सकता है।
Hero Image