Rajma Buying Tips: बाजार में लाल और चित्रा राजमा में क्या है फर्क, खरीदने से पहले जरूर जानें ये बातें
भारतीय खाने की जब भी बात आती है तो राजमा को बहुत ही स्वाद लेकर खाया जाता है। बच्चे हों या बड़े लोग राजमा चावल खाना खूब पसंद करते हैं। बाजार में Red Rajma और Chitra Rajma के साथ कई और प्रकार का राजमा मिलता है। Best Rajma चुनना अक्सर लोगों के लिए मुश्किल होता है। Rajma Chawal तभी टेस्टी लगता है जब राजमा अच्छी तरह से बना हो और पूरी तरह से गला हो। राजमा अगर कच्चा रह जाए तो खाने का मजा बिल्कुल खराब हो जाता है। कई बार ऐसा होता है कि घंटों तक पकाने के बाद भी राजमा ठीक से गलता नहीं है। राजमा के न गलने से न सिर्फ खाने का स्वाद खराब हो जाता है बल्कि उसे पकाने वाले की सारी मेहनत भी बेकार हो जाती है।
बाजार में मिलने वाले राजमा
दरअसल जब आप बाजार जाते हैं तो वहां आपको कई तरह के राजमा बिकते हुए दिखाई देते हैं। इन सभी किस्मों में से चितरा राजमा और लाल राजमा ऐसे हैं जिन्हें लोग सबसे ज्यादा अपने घरों में पकाते और खाते हैं। हालांकि जब बात आती है कि चितरा और लाल राजमा में से कौन सा राजमा ज्यादा अच्छा होता है तो इसे लेकर लोग अक्सर कंफ्यूज रहते हैं। वे समझ नहीं पाते कि कौन सा राजमा खरीदें। आइए जानते हैं कि जल्दी गलने वाला राजमा कौन सा होता है और पकने के बाद स्वाद में कौन सा राजमा ज्यादा अच्छा लगता है।राजमा की अलग अलग किस्में क्या हैं
राजमा एक ही तरह का नहीं होता बल्कि ये कई तरह का होता है। बाजार में मिलने वाले राजमा में जम्मू राजमा और चितरा राजमा बहुत मशहूर हैं। चितरा राजमा को धब्बेदार राजमा भी कहा जाता है। इसके अलावा लाल राजमा और कश्मीरी राजमा भी लोगों के बीच काफी पसंद किया जाता है। कश्मीरी राजमा को लोग भदरवाह के नाम से भी जानते हैं और ये पूरे देश में बहुत फेमस है। आपको बता दें कि भारत के उत्तराखंड राज्य में राजमा की लगभग 65 से ज्यादा अलग अलग किस्में उगाई जाती हैं। इन सभी उगाई जाने वाली राजमा की बनावट और टेस्ट के साथ साथ इनका आकार भी एक दूसरे से बिल्कुल अलग होता है।You may also like
- दिल और फेफड़ों के लिए जरूरी है विटामिन K, जानिए किन चीजों में मिलता है भरपूर
- मोटापे से परेशान? इस खास पानी से मिल सकता है वजन घटाने में फायदा
- सुबह खाली पेट इन फलों को खाने से बचें, वरना सेहत को हो सकता है नुकसान
- दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है हल्दी, चाय बनाकर ऐसे करें सेवन
- डायबिटीज में ड्राईफ्रूट्स खा सकते हैं या नहीं? जानिए कौन से हैं सुरक्षित









