रोजाना चश्मा लगाने से चेहरे पर पड़ गए हैं निशान? अपनाएं ये 5 आसान घरेलू टिप्स

रोजाना चश्मा पहनने वालों को एक आम परेशानी होती है – चेहरे पर पड़े चश्मे के गहरे निशान। नाक और कान के पास दिखने वाले ये निशान दिखने में बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते। कई बार ये इतने गहरे हो जाते हैं कि मेकअप से भी छिप नहीं पाते। लेकिन टेंशन लेने की जरूरत नहीं, क्योंकि कुछ आसान घरेलू और नेचुरल उपायों से आप इन चश्मे के निशानों से छुटकारा पा सकते हैं।
Hero Image


यहां हम आपको 5 ऐसे नेचुरल घरेलू चीज़ों के बारे में बता रहे हैं जो इन मार्क्स को धीरे-धीरे खत्म करने में मदद करेंगी।

1. गुलाब जल से करें स्किन को साफ


गुलाब जल स्किन को ठंडक देता है और दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है।


कैसे इस्तेमाल करें:

रोज रात सोने से पहले कॉटन बॉल को गुलाब जल में भिगोकर चश्मे के निशान वाली जगह पर रखें। 15 मिनट तक छोड़ दें और फिर धो लें। हफ्ते भर में असर दिखने लगेगा।

2. एलोवेरा जेल से करें मसाज


एलोवेरा स्किन को रिपेयर करने और दाग हल्के करने में बहुत कारगर है।


कैसे लगाएं:

सोने से पहले थोड़ा सा फ्रेश एलोवेरा जेल लेकर निशान वाली जगह पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। रातभर लगा रहने दें और सुबह फेस वॉश कर लें।

3. टमाटर का रस है बेस्ट


टमाटर का रस स्किन से डार्क स्पॉट्स और निशान हटाने में असरदार होता है।

कैसे यूज करें:

टमाटर का रस निकालकर चश्मे के निशानों पर लगाएं। 20-30 मिनट बाद सादे पानी से धो लें। यह तरीका रोजाना करें।

4. संतरे के छिलके का पेस्ट


संतरे के छिलके में नैचुरल ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होती हैं।


कैसे बनाएं पेस्ट:

संतरे के सूखे छिलके को पीसकर उसमें गुलाब जल मिलाएं। इस पेस्ट को निशानों पर लगाएं, कुछ मिनट मसाज करें और आधे घंटे बाद धो लें।

5. खीरे का रस देगा ठंडक और राहत


खीरा स्किन को ठंडा करता है और डार्क एरिया को लाइट करता है।

कैसे इस्तेमाल करें:

खीरे को कद्दूकस करके उसका रस निकालें। इस रस को निशान वाली जगह पर लगाएं और पूरी रात लगा रहने दें। सुबह धो लें। कुछ दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।

इन आसान और नेचुरल तरीकों को अपनाकर आप चश्मे के निशानों से छुटकारा पा सकते हैं और अपनी स्किन को फिर से स्मूद और साफ बना सकते हैं। कोई भी तरीका अपनाते वक्त थोड़ा धैर्य रखें क्योंकि नेचुरल चीज़ें धीरे-धीरे असर करती हैं लेकिन उनका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता।