Gold Price Today : 'सुनहरा मौका! आम आदमी के लिए अच्छी खबर, 8 जुलाई को इतनी गिर गई सोने चांदी की कीमत
बिना ब्याज वाला एसेट माने जाने वाले सोने की कीमत पर लगातार तीसरे दिन दबाव बना रहा, जिसकी वजह मांग में कमी और डॉलर की बढ़ती मजबूती है। इसके अलावा, US फेडरल रिजर्व की जून मीटिंग के मिनट्स जारी होने से पहले निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं। दिल्ली में एक दिन फ्लैट रहने के बाद, पिछले तीन दिनों में 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत में कुल 1,480 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत में 1,360 रुपये की गिरावट आई है। आज दोनों तरह के सोने की कीमतों में ₹10 प्रति 10 ग्राम की मामूली गिरावट दर्ज की गई।
इस बीच, इंडस्ट्रियल सेक्टर से मांग में गिरावट का असर चांदी की कीमतों पर भी पड़ा है। एक दिन फ्लैट रहने के बाद, आज चांदी की कीमत में ₹100 प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है।
देश के 10 बड़े शहरों में सोने की कीमतें
Next Story