WhatsApp Tech Tip: व्हाट्सएप पर खराब नहीं होगी फोटो-वीडियो की क्वालिटी, ऐसे ऑन करें Default HD Quality Feature

Newspoint

PC: Gadgets 360 hindi

व्हाट्सएप पर किसी को फोटो या वीडियो भेजते समय अक्सर उनकी क्वालिटी खराब (कंप्रेस) हो जाती है। हालांकि व्हाट्सएप में HD में मीडिया भेजने का ऑप्शन मिलता है, लेकिन हर बार अलग से HD सिलेक्ट करना काफी झंझट भरा काम लगता है। अच्छी खबर यह है कि अब आप एक आसान सेटिंग ऑन करके अपनी हर फोटो और वीडियो को डिफॉल्ट रूप से ओरिजिनल/HD क्वालिटी में भेज सकते हैं।

कैसे ऑन करें Default HD Upload सेटिंग? 

Hero Image

अपने फोन में WhatsApp ओपन करें।

टॉप राइट कॉर्नर पर बने Three Dots (या iPhone यूज़र्स नीचे दिए गए Settings आइकन) पर टैप करें।

Settings मेनू में जाएं।

Storage and Data (स्टोरेज और डेटा) विकल्प पर क्लिक करें।

नीचे स्क्रॉल करके Media Upload Quality (मीडिया अपलोड क्वालिटी) पर टैप करें।

यहाँ आपको दो विकल्प मिलेंगे—Standard Quality और HD Quality। इसमें से HD Quality को सिलेक्ट कर लें।