Health Tips: याददाश्त को तेज कर देते हैं ये पांच फूड्स, डाइट में कर लें शामिल

Newspoint

इंटरनेटडेस्क। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में याददाश्त का कमजोर होना आम बात है। आज हम आपको उन फूड्स के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो आपके दिमाग को रॉकेट की तरह तेज कर सकते हैं। आपको इन्हें अपनी डाइट का हिस्सा जरूर ही बनाना चाहिए। ये पांच फूड्स अखरोट, अंडे, फैटी फिश, कद्दू के बीज और बेरीज है।

अखरोट दिमाग के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें प्रचुर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन-ई मिलते हैं जो याददाश्त तेज और दिमागी तनाव कम करने में उपयोगी है।

अंडे भी मेमोरी को तेज करता है और ओवरऑल लर्निंग को कंट्रोल करता है। फैटी फिश ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे ईपीए और डीएचए से भरपूर होने के कारण बहुत ही लाभकारी होती है। कद्दू के बीजों में जिंक, मैग्नीशियम, कॉपर और आयरन मिलते हैं। मैग्नीशियम याददाश्त और सीखने की क्षमता को मजबूत बनाने में उपयोगी है। वहीं ब्लूबेरी और स्ट्रॉबेरी जैसे फलों में 'एंथोसियानिन' नामक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट मिलता है जो दिमाग की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री-रेडिकल्स से बचाता है।

PC:newsbytesapp

Hero Image
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें