WhatsApp अकाउंट में कर लें ये छोटी सी सेटिंग, बढ़ जाएगी खाते की सुरक्षा, फिर…

Newspoint

इंटरनेट डेस्क। WhatsApp पर कई सुरक्षा फीचर दिए गए हैं। आज हम आपको एक बहुत ही शानदार सुरक्षा फीचर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा। अकाउंट को अतिरिक्त सुरक्षा देना चाहते हैं, तो Two-Step Verification फीचर आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है।

ये WhatsApp का एक अतिरिक्त सिक्योरिटी फीचर है। इसे एक्टिवेट करने के बाद जब भी आपका WhatsApp अकाउंट किसी नए डिवाइस पर दोबारा रजिस्टर किया जाएगा, तो फोन नंबर पर आने वाले ओटीपी के अलावा आपके द्वारा बनाया गया एक 6 अंकों का PIN भी मांगा जा सकता है। ऐसा होने से आपके व्हाट्सऐप खाते की सुरक्षा एक अतिरिक्त स्तर तक बढ़ जाती है।

इस फीचर को एक्टिवेट करना बहुत ही आसान है। Android में ऊपर दिए गए तीन डॉट्स पर टैप करके Settings में जाना हेागा। अब Account विकल्प पर टैप कर Two-step verification का चयन करें। इसमें Turn on के विकल्प पर टैप करने के बाद WhatsApp आपसे 6 अंकों का PIN बनाने के लिए कहेगा। आप ये पिन डाल दें। 

PC: indianexpress

Hero Image
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनलफोलो करें