WhatsApp Tips: बहुत ही शानदार हैं ये तीन फीचर, सिर्फ समय की बचत नहीं करते, बल्कि…
इंटरनेट डेस्क। देश में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा व्हाट्सऐप का उपयोग किया जाता है। इसमें कई ऐसे फीचर्स हैं जिनके बारे में बहुत ही कम लोगों को पता होगा। आज हम आपको उन फीचर्स के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो सिर्फ आपके समय की बचत नहीं करते, बल्कि आपको ज्यादा स्मार्ट तरीके से काम करने में सहायता भी करते हैं।
इन्हीं में एक लिंक्ड डिवाइस फीचर है। इसके माध्यम से आप व्हाट्सऐप को लैपटॉप या दूसरे डिवाइस पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं, वह भी बिना फोन ऑनलाइन रखे भी ये काम करेगा।
Disappearing Messages के साथ View Once फीचर भी आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा। इससे भेजी गई फोटो या वीडियो केवल एक बार देखे जा सकते हैं। इससे आपकी पर्सनल जानकारी सुरक्षित रहती है।
वहीं Archive Chat फीचर की सहायता से आप अनचाही या कम जरूरी चैट्स को बिना डिलीट किए हटा सकते हैं। ऐसा करने से आपका व्हाट्सऐप साफ-सुथरा और व्यवस्थित रहता है।
PC:techadvisor.