Health Tips: कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए इन नेचुरल ड्रिंक्स का कर लें सेवन, मिलेगी राहत
इंटरनेट डेस्क। खराब लाइफस्टाइल, खान-पान और फाइबर की कमी के कारण लोगों को सेहत से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी कारण कब्ज की परेशानी भी लोगों को झेलनी पड़ जाती है। पेट साफ न होने पर दिनभर भारीपन, गैस, सिरदर्द और चिड़चिड़ापन बना रहता है। आज हम आपको कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ नेचुरल ड्रिंक्स के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
ईसबगोल इस परेशानी को दूर करने में बहुत ही उपयोगी है। ईसबगोल की भूसी फाइबर का एक बेहतरीन जरिया है। आप रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध या पानी में 1-2 चम्मच ईसबगोल मिलाकर पी लें। ईसबगोल आंतों में जमे मल को नरम बना देता है, जिससे सुबह पेट आसानी से साफ हो जाता है।
वहीं एलोवेरा जूस भी लाभकारी होता हे। सुबह खाली पेट 2-3 चम्मच एलोवेरा जूस को एक गिलास पानी में मिलाकर पीने से आंतों की सूजन कम होती है और पाचन में सुधार आता है।
PC:ndtv