Hair Care Tips: बालों की परेशानियों को दूर कर देता है गुड़हल का तेल, इस प्रकार करें उपयोग

Newspoint

इंटरनेट डेस्क। बदलते मौसम, बढ़ते प्रदूषण और खराब डाइट  के कारण लोगों को सेहत के साथ ही बालों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। लोगों को हेयरफॉल का सामना करना पड़ता है। बालों के रूखेपन और डैंड्रफ परेशान का भी सामना करना पड़ जाता है।

इन परेशानियों को दूर करने के लिए आज हम आपको एक घरेलू उपाय के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इसके लिए गुड़हल का तेल बहुत ही उपयोगी साबित होगा। आप  1 कप नारियल का तेल,   8-10 गुड़हल के फूल और  8-10 गुड़हल की पत्तियां से इसे बना सकते हैं।

इसके लिए  गुड़हल के फूल और पत्तियों को मिक्सी में डालकर एकदम बारीक पाउडर बना लेना है। अब इसमें 1 कप नारियल का तेल गर्म का इसमें डाल लें। अब  इस तेल को जड़ों में लगा लें। इसे लगाने के बाद उंगलियों से हल्के दबाव के साथ 5-6 मिनट तक सिर की मालिश करें। 40-45 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से सिर धो लें। इस तेल को हफ्ते में 1 बार लगाना बहुत ही लाभकारी साबित होगा।

PC: indiatv 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनलफोलो करें