Railways: यूडीआईडी कार्ड से बिना किसी परेशानी के सफर कर सकेंगे यात्री, आ गया है नया नियम

Newspoint

इंटरनेट डेस्क। भारतीय रेलवे की ओर यात्रियों को कई प्रकार की सुविधाएं दी जाती हैं। अब रेलवे की ओर से स्पेशली डिसऐबल के लिए एक बड़ा और राहत भरा फैसला लिया गया है। इस नियम के आने से रेल में सफर करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा।

खबरों के अनुसार, रेलवे के जिन यात्रियों के पास वैध यूडीआईडी (Unique Disability ID) कार्ड है, वे अब मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के अनारक्षित दिव्यांगजन कोच में यात्रा कर सकेंगे। रेलवे की ओर से अब कार्ड को ही पर्याप्त पहचान के रूप में मान्य किया गया है।

रेलवे के इन नए नियम से दिव्यांग यात्रियों को बिना किसी परेशानी के सफर करने में सहायता मिलेगी। इससे दिव्यांग यात्रियों को अलग से सुविधा वाले कोच में जगह मिलेगी, जिससे उन्हें भीड़-भाड़ से राहत मिलेगी और सफर आरामदायक बन जाएगा। इन यात्रियों के पास सरकार की ओर से जारी यूडीआईडी कार्ड जरूर ही होना चाहिए। किराए में छूट पाने वाले यात्री भी इन कोच में यात्रा कर सकेंगे।

PC:aajtak

Hero Image
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें