Health Tips: फैटी लीवर की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आज ही डाइट में शामिल कर लें ये तीन चीजें
इंटरनेट डेस्क। आज के समय में खराब लाइफस्टाइनल सहित कई अन्य कारणों से फैटी लीवर की समस्या का लोगों को सामना करना पड़ रहा है। आज आपको इस परेशानी का छुटकारा पाने का आसान अपाय बताने जा रहे हैं।
आप तीन चीजों का सेवन कर इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। ये तीन चीजें ब्लैक कॉफी, हरी पत्तेदार सब्जियां और ब्रोकली है। ब्लैक कॉफी में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स मिलते हैं, जो लीवर की सूजन को कम करने में उपयोगी है। ये लीवर में फैट जमने की प्रक्रिया को रोकने में मदद करते हैं।
वहीं हरी पत्तेदार सब्जियां पोषक तत्वों, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण ये लीवर सेल्स को डिटॉक्स करने और सुरक्षा देने में सहायक हैं। आप ब्रोकली का सेवन करके भी इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। इसमें 'सल्फोराफेन' नामक नेचुरल कंपाउंड होता है, जो शरीर के एंटी-ऑक्सीडेंट डिफेंस को मजबूत कर फैटी लीवर के खतरे को कम करने में उपयोगी है।
PC: india