Health Tips: रोजाना नींबू पानी पीने से सेहत को मिलते हैं ये लाभ, जान लें

Newspoint

इंटरनेट डेस्क। नींबू में कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। इसी कारण ये हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। आज हम आपको नींबू का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। नींबू इम्यूनिटी बढ़ाने, पाचन तंत्र को मजबूत करने, वजन घटाने के साथ ही कई प्रकार से लाभकारी है।

नींबू विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स का सबसे बेहतरीन सोर्स है।इसी कारण रोजाना नींबू पानी पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता तेजी से इजाफा होता है। ये व्हाइट ब्लड सेल्स के निर्माण में उपयोगी है, जो सर्दी-जुकाम, वायरल संक्रमण और मौसमी बीमारियों से बचाव में सहायक है। गैस, कब्ज या अपच जैसी पेट की समस्याओं को दूर करने में भी ये उपयोगी है।

सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू निचोड़कर पीने से लिवर में पित्त रस का निर्माण होता है, जो पाचन के लिए बहुत जरूरी है। यह पेट से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर आंतों को साफ और स्वस्थ रखता है।

मोटापा कम करनें में बहुत ही उपयोगी है नींबू पानी

Hero Image