Health Tips: सेहत के लिए वरदान से कम नहीं है कलौंजी, इस प्रकार करें सेवन
इंटरनेट डेस्क। कलौंजी में कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। इसी कारण ये हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। इसका उपयोग तड़के से लेकर अचार में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। कलौंजी में थाइमोक्विनोन नामक पावरफुल बायोएक्टिव कंपाउंड होता है, जो अपने एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी और इम्यूनोमॉड्यूलेटरी गुणों के लिए जाना जाता है। कलौंजी का अगर सही प्रकार से उपयोग किया जाए तो ये सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। आज हम आपको कलौंजी खाने के फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
कलौंजी के एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस, सूजन और इन्सुलिन रेजिस्टेंस को कम करने में उपयेागी है। इसका सेवन करने से पाचन और मेटाबॉलिक कार्यप्रणाली में सुधार होता है। ये ब्लड शुगर और बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी उपयोगी है।
डायबिटीज, फैटी लिवर और बैड कोलेस्ट्रॉल में है बेहद लाभकारी