Beauty Tips: चेहरे की खूबसूरती बढ़ा देता है शहद से बना ये फेस पैक, इस प्रकार करें उपयोग

Newspoint

इंटरनेट डेस्क। शहर सेहत ही नहीं त्वचा के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है। ये खूबसूरत, चमकदार और ग्लोइंग स्किन बनाने में उपयोगी है। सर्दी के मौसम में हवा में नमी कम होने से स्किन में नैचुरल नमी कम हो जाती है। इससे स्किन ड्राई, रफ और डल दिखने लगती है। ऐसे समय में स्किन केयर में शहद  का उपयोग करना लाभकारी होता है।

शहद में स्किन के लिए फायदेमंद तत्व होते हैं और यह स्किन में नमी बनाए रखने में उपयोगी है। शादियों  के सीजन में स्किन को चमकदार और मुलायम दिखाने के लिए आप इसका उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप घर पर ही  फेस पैक बनाया जा सकता है। इसके लिए कच्ची हल्दी, चंदन या मुल्तानी मिट्टी को शहद के साथ मिलाकर मिक्सचर तैयार कर लें।

अब आप इसे चेहरे पर लगभग 15 से 30 मिनट तक लगा लें। इसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद आपके चेहरे पर गजब का निखार आ जाएगा। वहीं त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियां भी दूर हो जाएंगी। 

PC: healthshots

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनलफोलो करें