Health Tips: गैस, एसिडिटी, अपच और कब्ज से जुड़ी परेशानियां दूर कर देते हैं चिया सीड्स, जान लें आप

Newspoint

इंटरनेट डेस्क। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, गलत खान-पान, जंक फूड और खराब लाइफस्टाइल के कारण लोगों को पेट से जुड़ी कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है। इसी कारण लोगों को गैस, एसिडिटी, अपच और कब्ज से जुड़ी परेशान है। लंबे समय तक कब्ज रहने से कई अन्य गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

आज हम आपको  ऐसे सीड्स के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसका सेवन पेट की हर समस्या से छुटकारा दिला सकता है। आज हम आपको चिया सीड्स के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसमें घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर प्रचुर मात्रा में होते हैं। यह आंतों की मुवमेंट को सुधारकर मल त्याग को आसान बनाने में उपयोगी है। इसी कारण इसका सेवन करने से पुरानी कब्ज दूर होती है।

इसका जेल आंतों की अंदर से सफाई करने और मल को मुलायम बनाने में मदद करता है। ये बीज आंतों में मौजूद गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में भी सहायक है। इससे गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या कम होती है।  

PC: abplive

Hero Image
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनलफोलो करें