Health Tips: विटामिन सी की पूर्ति के लिए डाइट में शामिल कर लें ये चीजें, बढ़ जाएगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

Newspoint

Newspoint

इंटरनेट डेस्क। अच्छी सेहत के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना भी बहुत ही जरूरी है। विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में उपयोगी है। इसी कारण लोगों को अपनी डाइट में विटामिन सी से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए।

आज हम आपको उन चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो विटामिन सी की कमी को पूरा करने में उपयोगी हैं। ताजा आंवले का रस रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में उपयोगी है। ये सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी होता है। आपको इसे अपनी डाइट में शामिल कर लेना चाहिए।

कीवी विटामिन सी से भरपूर फल है। आप इसका कुछ ब्लूबेरी मिलाकर स्मूदी बना सकते हैं। ये विटामिन सी की कमी को पूरा करने में उपयोगी है। इसके लिए नींबू पानी का भी सेवन किया जा सकता है। रोजाना सुबह उठते ही एक गिलास नींबू पानी पीना सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इससे विटामिन सी की दैनिक कमी पूरी नहीं हो पाती है।

PC: blog

Hero Image
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें