Facebook पर दो अलग-अलग अकाउंट का आप आसानी से कर सकते हैं उपयोग, ये ट्रिक आएगी काम

Newspoint

इंटरनेट डेस्क। फेसबुक पर दो अलग-अलग अकाउंट इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इसकी जानकारी कम ही यूजर्स को होगी। आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं। कुछ आसान तरीकों की मदद से आप फेसबुक पर दोनों अकाउंट को आसानी से मैनेज कर सकते हैं। इसके लिए आपको आसान ट्रिक अपनानी होगी।

ये है आसान ट्रिक:

-सर्वप्रथम फोन में फेसबुक ऐप खोलें और मौजूदा अकाउंट में लॉगिन करें।

-अब प्रोफाइल फोटो या मेन्यू आइकन पर टैप कर दें।

-यहां Switch Account या अकाउंट बदलने से जुड़ा विकल्प नजर आएगा।

- इसके माध्यम से आप दूसरा Facebook अकाउंट जोड़ सकते हैं।

-अगर दूसरा अकाउंट पहले से फोन में लॉगिन होने पर भी आप दोनों प्रोफाइल के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं। इसके लिए दोबारा पासवर्ड डालने की आवश्यकता नहीं होगी।

PC:kaspersky

Hero Image
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें