Tech Tips: WhatsApp के प्राइवेट मैसेज को छिपाने का ये है आसान तरीका

Newspoint

इंटरनेट डेस्क। दुनिया में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा WhatsApp का उपयोग किया जाता है। ये लोगों की जरूत बन चुका है। इस पर रोजाना सैकड़ों मैसेज आते हैं। इनमें से कुछ मैसेज बेहद प्राइवेट होते हैं। ये ऐसे मैसेज होते हैं, जिन्हें आप दूसरो को शेयर नहीं करना चाहते हैं।

आज हम आपको अपनी पर्सनल चैट्स को छिपाकर रखने का एक बेहतरीन तरीका बताने जा रहे हैं। ये चैट छिपाने का फीचर वॉट्सऐप के अंदर ही मिल जाता है। यूजर को फोन में अलग से कोई थर्ड पार्टी ऐप इंस्टॉलल करने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके लिए आप Chat Lock फीचर का उपयेाग कर सकते हैं।

इसके लिए आपको वॉट्सऐप ओपन कर जिस चैट को छिपाना है, उसे लॉन्ग प्रेस करना होगा। अब ऊपर दाईं तरफ तीन डॉट्स (⋮) पर टैप कर Lock Chat ऑप्शन का चयन कर Continue पर टैप करें। इसके बाद अपना फिंगरप्रिंट/फेस आईडी/पासकोड लगा दें।

PC:webwise

Hero Image
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें