Health Tips: कही आप भी तो नहीं खा रहे हैं खाली पेट लीची, हो सकती हैं ये परेशानी

Newspoint

इंटरनेट डेस्क। गर्मियों के मौसम आपको अभी बाजार में लीची खूब दिख जाएगी। यह कई लोगों को पसंदीदा फल होता है। लीची केवल मीठा और रसीला फल नहीं है, इसमें हल्का खट्टापन भी होता है जो इसे एसिडिक बनाता है। यही वजह है कि खाली पेट लीची खाना सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है। पर कहीं आप तो खाली पेट लीची नहीं खा रहे? अगर ऐसा कर रहे हैं तो इसका नुकसान भी जान ले।

क्या हैं नुकसान
मीडिया रिपोटर्स की माने तो खाली पेट लीची का सेवन करने से एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम की समस्या हो सकती है। बता दें कि यह सिंड्रोम खासतौर से छोटे बच्चों में देखा जाता है क्योंकि वो अक्सर चीजें बिना धोए खा लेते हैं। जब तापमान बढ़ने लगता है तो इससे लीची में बैक्टीरिया, फंगस और वायरस पनपने की आशंका रहती है। इसी वजह से एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम का खतरा भी बढ़ जाता है, जिसके लक्षणों में बुखार, दौरे पड़ना और कोमा जैसी स्थिति हो जाती है।

खाली पेट लीची खाने पर दिखने वाले लक्षण

Hero Image

पसीना ज्यादा आना
उल्टी
शारीरिक कमजोरी
दौरे पड़ना (गंभीर स्थिति में)
भ्रम की स्थिति

कब खा सकते हैं लीची
लीची हमेशा खाने के बाद खाएं और इस बात का भी ध्यान रखें कि एक साथ ज्यादा सेवन न करें। वहीं, खाने से पहले हमेशा उसे साफ पानी से अच्छे से धोएं ताकि koii वायरस या बैक्टीरिया शरीर में प्रवेश न करने पाए।

pc- ndtv india