Margashirsha 2026: मार्गशीर्ष महीने की हुई शुरूआत, इस महीने में जरूर करें आप ये काम, श्रीकृष्ण ने खुद बताया इसे सर्वश्रेष्ठ
इंटरनेट डेस्क। हिंदू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष महीने की शुरूआत हो चुकी हैं और यह महीना आध्यात्मिक और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत पावन और महत्वपूर्ण माना गया है। इस वर्ष मार्गशीर्ष मास की शुरुआत के साथ ही भक्तों में भगवान श्रीकृष्ण की आराधना और गीता पाठ को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। श्रीमद्भगवद्गीता में स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने इस महीने को अपनी दिव्य विभूतियों में सर्वश्रेष्ठ बताया है।
गीता में बताया महत्व
मार्गशीर्ष मास की महिमा का सबसे बड़ा प्रमाण श्रीमद्भगवद्गीता के दसवें अध्याय विभूतियोग में मिलता है। कुरुक्षेत्र के मैदान में अर्जुन को उपदेश देते हुए भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं मासानां मार्गशीर्षाेऽहम्श्, जिसका अर्थ है कि सभी महीनों में मैं स्वयं मार्गशीर्ष हूं।
भगवान द्वारा इस मास को अपने स्वरूप से जोड़ने के कारण ही सनातन धर्म में इसे भक्ति और आत्म-चिंतन के लिए सर्वश्रेष्ठ समय माना गया है।
मार्गशीर्ष मास के पवित्र महीने में जरूर करें ये काम
ब्रह्म मुहूर्त में करें स्नान
मार्गशीर्ष के महीने में सुबह जल्दी उठकर स्नान करने और उगते सूर्य को अर्घ्य देने की प्राचीन परंपरा है। धार्मिक मान्यता के साथ-साथ यह नियम शरीर को ऊर्जावान बनाए रखता है।
श्रीकृष्ण की नियमित पूजा करें
इस पूरे महीने प्रतिदिन भगवान श्रीकृष्ण या बाल गोपाल की विधि-विधान से पूजा करें. उन्हें ताजे फूल, मौसमी फल और तुलसी दल जरूर अर्पित करें।
श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ करें
pc- danik bhaskar