Health Tips: ये हैं स्वाइन फ्लू के मुख्य लक्षण, नहीं करें नजरअंदाज

Newspoint

इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में H1N1 संक्रमण ने अपने पैर पसार लिए हैं। यहां से इस साल अब तक स्वाइन फ्लू के लगभग दो हजार से अधिक मामले  सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अभी तक यहां पर 1,777 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

आज हम आपको स्वाइन फ्लू के मुख्य लक्षणों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। ये लक्षण नजर आने पर आपको तुरंत ही डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। तेज बुखार के साथ ठंड लग रही है, खांसी आ रही है या गले में दर्द हो रहा है तो आपको तुरंत ही डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

अगर 48 घंटे के अंदर बुखार कम नहीं होने पर आप भूलकर भी इसे हल्का नहीं लें। बच्चों में बुखार, खांसी, सांस लेने में परेशानी, सुस्ती या खाना-पीना कम करने जैसे लक्षण नजर आ रहे हैं तो आपको उन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

PC: ndtv

Hero Image
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनलफोलो करें