Beauty Tips: उम्र बढ़ने पर भी चेहरे पर रहेगा गजब का निखार, अपना लें ये उपाय
इंटरनेट डेस्क। सेहत के साथ ही लोगों को अपनी त्वचा का भी विशेष ध्यान रखना होता है। बहुत से लोगों को उम्र बढ़ने के साथ ही कोलेजन कम होना, स्किन का रूखा होना, झुर्रियां पड़ना और स्किन की चमक कम होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है। हालांकि लोग कुछ उपाय अपनाकर स्किन का सही ख्याल रख सकते हैं।
इससे चेहरे की खूबसूरती बरकरार रह सकेगी। सूरज की अल्ट्रावॉयलेट किरणें स्किन पर समय से पहले बुढ़ापा, पिगमेंटेशन और झुर्रियां पैदा कर सकती हैं। इसी कारण घर से बाहर निकते समय सही एसपीएफ वाला सनस्क्रीन लगाना नहीं भूले।
ये त्वचा की रक्षा करेगा। पूरी नींद नहीं लेने का भी त्वचा पर प्रभाव पड़ता है। शरीर के सेल्स की रिकवरी के लिए रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद जरूरी है। ऐसा नहीं होने से स्ट्रेस स्किन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। वहीं नियमित रूप से योग, मेडिटेशन या हल्की एक्सरसाइज करनी चाहिए।
PC:hindi.news18