Tech Tips: WhatsApp पर अब होने जा रहा है बड़ा बदलाव, जल्द ही यूजर्स कर सकेंगे ऐसा

Newspoint

इंटरनेट डेस्क। लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp का बड़ी संख्या में लोगों द्वारा उपयोग किया जाता है। जल्द ही व्हाट्सऐप पर एक बड़ा बदलाव होने वाला है। इस प्लेटफॉर्म पर अब जल्द ही कॉन्टैक्ट्स को खोजने और उनसे बातचीत शुरू करने का तरीका बदलने वाला है।

कंपनी की ओर से अब एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक नया Contacts Tab टेस्ट किया जा रहा है। इसकी सहायता से लोग ये देख सकेंगे कि उनके कौन से दोस्त ऑनलाइन हैं, किन लोगों से वे सबसे ज्यादा बातचीत करते हैं और किस कॉन्टैक्ट का जन्मदिन आने वाला है।  

इसके अलावा जल्द ही यूजर्स को Meta AI और नए कॉन्टैक्ट जोड़ने के लिए भी आसान विकल्प मिल सकेगा। अभी ये सुविधा चुनिंदा बीटा यूजर्स को ही दी गई हैं। व्हाट्सऐप की ओर से अपने मोबाइल ऐप को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार नए फीचर्स पर काम किया जा रहा है। इसके के तहत कंपनी की ओर से एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.26.45.2 में एक नए Contacts Tab की टेस्टिंग शुरू की है।

PC:  tv9hindi.

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनलफोलो करें