Beauty Tips: चेहरे की खूबूसरती बढ़ा देगा मुल्तानी मिट्टी से बना ये फेस पैक
इंटरनेट डेस्क। चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए लोगों द्वारा कई प्रकार के उपाय किए जाते हैं। आज हम आपको मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल फेस पैक के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो हमारी त्वचा के लिए कई प्रकार से लाभकारी होता है। मुल्तानी मिट्टी त्वचा के पोर्स में जमी गंदगी को बाहर निकालने में उपयोगी है।
जिससे स्किन साफ होती है और एक्ने की समस्या कम होती है।
इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण पिंपल्स पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कम करने में उपयोगी है। इसका उपयोग करने से चेहरे के दाग-धब्बे धीरे-धीरे कम होने लगते हैं और त्वचा साफ दिखती है। आपको आज से इसका उपयोग करना शुरू कर देना चाहिए।
PC: indiatv
Next Story