Skincare Tips: सन टैन हटाने में बहुत ही उपयोगी है नींबू और शहद, इस प्रकार कर लें उपयोग
इंटरनेट डेस्क। गर्मियों के मौसम में तेज धूप और यूवी किरणों के कारण त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसमें सन टैन होना एक आम समस्या बन जाती है। लंबे समय तक धूप में रहने से स्किन की ऊपरी परत डार्क हो जाती है। इसके कारण चेहरा और हाथ-पैर बेजान और असमान रंग के दिखने लगते हैं।
आज हम आपको इस परेशानी को दूर करने के लिए एक घरेलू और नेचुरल उपाय बताने जा रहे हैं। ये त्वचा को फिर से साफ, ग्लोइंग और फ्रेश बनाने में मदद करते हैं।
इसके लिए नींबू और शहद बहुत ही उपयोगी है। नींबू में मौजूद नेचुरल ब्लीचिंग गुण स्किन के टैन को हल्का करने में उपयोगी है। शहद स्किन को मॉइश्चराइज करता है। इसके लिए आप एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर टैन वाली जगह पर 15-20 मिनट तक लगा लें। इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से वॉश करें। इससे आपकी ये परेशानी दूर हो जाएगी।
PC: patrika