गोवर्धन पर्व आज, ये है पूजा का शुभ मुहूर्त
इंटरनेट डेस्क। दीपों के त्योहार दीपावली के बाद आज देशभर में गोवर्धन पर्व मनाया जा रहा है। हालांकि ये पर्व बहुत से लोगों ने कल ही मना लिया। ये पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। इस बात ये तिथि 9 नवंबर 2026 की दोपहर 12 बजकर 31 मिनट से शुरू हो चुकी है, जो आज दोपहर 2 बजे तक रहेगी।
उदया तिथि के मुताबिक, गोवर्धन पर्व आज मनाया जा रहा है। इसे अन्नकूट पूजा के नाम से भी जाना जाता है। आज गाय के गोबर से गोवर्धन की मनुष्य स्वरूप आकृति बनाकर इसकी पूजा की जाती है।
आज हम आपको गोवर्धन पूजा के शुभ मुहूर्त के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। गोवर्धन पूजा का प्रातःकाल मुहूर्त 06.40 से 08.50 तक रहा है। सायंकाल मुहूर्त दोपहर 03.46 से शाम 06.02 बजे तक रहेगा। कल देशभर में भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। इस के साथ ही दीपों के पांच दिवसीय त्योहार दीपावली का समान होगा।
PC: navbharattimes.indiatimes